• स्वास्थ्य
  • तस्वीरें
  • वीडियो
  • वायरल
Monday, July 14, 2025
  • Login
News Xprime
Switch to English
  • भारत
  • दुनिया
  • राज्य
    • बिहार
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली
    • कर्नाटक
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • संपादक की विशेष रिपोर्ट
  • शिक्षा
  • जीवनशैली
    पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने 1 से 30 नवंबर, 2024 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 3.0 शुरू किया है

    पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने 1 से 30 नवंबर, 2024 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 3.0 शुरू किया है

    नाविका सागर परिक्रमा II आईएनएसवी तारिणी नौका ऑस्ट्रेलिया के फ्रीमैंटल पहुंची

    नाविका सागर परिक्रमा II आईएनएसवी तारिणी नौका ऑस्ट्रेलिया के फ्रीमैंटल पहुंची

    ट्राई ने ‘ग्राउंड-बेस्ड ब्रॉडकास्टर्स के लिए नियामक संरचना’ पर परामर्श पत्र जारी किया

    ट्राई ने ‘ग्राउंड-बेस्ड ब्रॉडकास्टर्स के लिए नियामक संरचना’ पर परामर्श पत्र जारी किया

    रेल मंत्रालय ने डिजिटलीकरण, स्वच्छता, समावेशिता और शिकायत निवारण पर फोकस करते हुए विशेष अभियान 4.0 को आगे बढ़ाया

    रेल मंत्रालय ने डिजिटलीकरण, स्वच्छता, समावेशिता और शिकायत निवारण पर फोकस करते हुए विशेष अभियान 4.0 को आगे बढ़ाया

    दिल्ली एम्स: रोबोट पहुंचाएगा दवा, कम होगा संक्रमण; एम्स एक रोबोटिक इन्वेंट्री सिस्टम स्थापित करने पर काम कर रहा है

    रक्षा मंत्री ने परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर रखे गए अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के 21 द्वीपों के लिए अपनी तरह के पहले खुले जल में तैराकी अभियान का ध्वज प्राप्त किया

    आत्म-निर्भरता के लिए स्वदेशी रक्षा नवाचार, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह डिफकनेक्ट 4.0 का उद्घाटन करेंगे

    केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी सतत विकास और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत के सहयोग को मजबूत करने के लिए जर्मनी के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे

    राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने कंबोडिया साम्राज्य के सिविल सेवकों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर छठा प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया

    राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने कंबोडिया साम्राज्य के सिविल सेवकों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर छठा प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया

    उपभोक्ता मामले विभाग का स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान जारी

    उपभोक्ता मामले विभाग का स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान जारी

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • यात्रा
  • व्यवसाय
No Result
View All Result
News Xprime
Switch to English
Home भारत

राष्ट्रपति ने 8वें भारत जल सप्ताह का उद्घाटन किया

September 17, 2024
in भारत
0
राष्ट्रपति ने 8वें भारत जल सप्ताह का उद्घाटन किया
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (17 सितंबर, 2024) नई दिल्ली में 8वें भारत जल सप्ताह का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जल संकट से जूझ रहे लोगों की संख्या को कम करने का लक्ष्य पूरी मानवता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सतत विकास लक्ष्यों के तहत जल और स्वच्छता प्रबंधन में सुधार के लिए स्थानीय समुदायों की भागीदारी को समर्थन देने और मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि प्राचीन काल से ही सभी को जल उपलब्ध कराने की व्यवस्था हमारे देश की प्राथमिकता रही है। लद्दाख से लेकर केरल तक हमारे देश में जल संरक्षण और प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्थाएं मौजूद थीं। ब्रिटिश शासन के दौरान ऐसी व्यवस्थाएं धीरे-धीरे लुप्त हो गईं। हमारी व्यवस्थाएं प्रकृति के साथ सामंजस्य पर आधारित थीं। प्रकृति को नियंत्रित करने विचार के आधार पर विकसित की गई व्यवस्थाओं पर अब पूरी दुनिया में पुनर्विचार हो रहा है। जल संसाधन प्रबंधन के विभिन्न प्रकार के कई प्राचीन उदाहरण पूरे देश में आज भी उपलब्ध और प्रासंगिक हैं। हमारी प्राचीन जल प्रबंधन प्रणालियों पर शोध किया जाना चाहिए और आधुनिक संदर्भ में उनका व्यावहारिक उपयोग किया जाना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि कुएं, तालाब जैसे जलस्रोत सदियों से हमारे समाज के लिए जल बैंक की तरह रहे हैं। हम बैंक में पैसा जमा करते हैं, उसके बाद ही बैंक से पैसा निकालकर उसका उपयोग कर सकते हैं। यही बात पानी पर भी लागू होती है। लोग पहले पानी का भंडारण करेंगे, तभी वे पानी का उपयोग कर पाएंगे। जो लोग पैसे का दुरुपयोग करते हैं, वे समृद्धि से गरीबी की ओर चले जाते हैं। इसी तरह, वर्षा वाले क्षेत्रों में भी पानी की कमी देखी जाती है। जो लोग सीमित आय का समझदारी से उपयोग करते हैं, वे अपने जीवन में वित्तीय संकटों से सुरक्षित रहते हैं। इसी तरह, कम वर्षा वाले क्षेत्रों में पानी का भंडारण करने वाले गांव जल संकट से सुरक्षित रहते हैं। राजस्थान और गुजरात के कई इलाकों में ग्रामीणों ने अपने प्रयासों और जल भंडारण के प्रभावी तरीकों को अपनाकर पानी की कमी से छुटकारा पाया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि पृथ्वी पर उपलब्ध कुल जल का मात्र 2.5 प्रतिशत ही मीठा जल है। उसमें से भी मात्र एक प्रतिशत ही मानव उपयोग के लिए उपलब्ध है। विश्व के जल संसाधनों में भारत की हिस्सेदारी चार प्रतिशत की है। हमारे देश में उपलब्ध जल का लगभग 80 प्रतिशत कृषि क्षेत्र में उपयोग किया जाता है। कृषि के अलावा बिजली उत्पादन, उद्योग और घरेलू जरूरतों के लिए जल की उपलब्धता आवश्यक है। जल संसाधन सीमित हैं। जल के कुशल उपयोग से ही सभी को जल की आपूर्ति संभव है।

राष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2021 में सरकार ने ‘कैच द रेन – व्हेयर इट फॉल्स व्हेन इट फॉल्स’ के संदेश के साथ एक अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन के अन्य महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करना है। वन संपदा बढ़ाने से जल प्रबंधन में भी मदद मिलती है। जल संरक्षण और प्रबंधन में बच्चों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वे अपने परिवार और आस-पड़ोस को जागरूक कर सकते हैं और स्वयं भी पानी का समुचित उपयोग कर सकते हैं। जल शक्ति प्रयासों को एक जन आंदोलन में बदलना होगा; सभी नागरिकों को जल-योद्धा की भूमिका निभानी होगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि ‘भारत जल सप्ताह-2024’ का लक्ष्य समावेशी जल विकास और प्रबंधन है। उन्होंने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए साझेदारी और सहयोग का सही माध्यम चुनने के लिए जल शक्ति मंत्रालय की सराहना की।

Share196Tweet123

ताजा खबर

महाराजा अग्रसेन तकनीकी शिक्षा सोसायटी (एमएटीएस) के रजत जयंती समारोह के समापन समारोह में उपराष्ट्रपति के संबोधन का मुख्य अंश

महाराजा अग्रसेन तकनीकी शिक्षा सोसायटी (एमएटीएस) के रजत जयंती समारोह के समापन समारोह में उपराष्ट्रपति के संबोधन का मुख्य अंश

November 11, 2024
पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने 1 से 30 नवंबर, 2024 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 3.0 शुरू किया है

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने 1 से 30 नवंबर, 2024 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 3.0 शुरू किया है

November 11, 2024
नाविका सागर परिक्रमा II आईएनएसवी तारिणी नौका ऑस्ट्रेलिया के फ्रीमैंटल पहुंची

नाविका सागर परिक्रमा II आईएनएसवी तारिणी नौका ऑस्ट्रेलिया के फ्रीमैंटल पहुंची

November 11, 2024
‘खादी महोत्सव’ के अंतर्गत आई.एन.ए. दिल्ली हाट में विशेष खादी प्रदर्शनी का उद्घाटन

‘खादी महोत्सव’ के अंतर्गत आई.एन.ए. दिल्ली हाट में विशेष खादी प्रदर्शनी का उद्घाटन

October 18, 2024
मत्स्य पालन में क्रांतिकारी बदलाव: मत्स्य पालन और जलीय कृषि में ड्रोन प्रौद्योगिकी पर कल पटना स्थित ज्ञान भवन में कार्यशाला आयोजित होगी

मत्स्य पालन में क्रांतिकारी बदलाव: मत्स्य पालन और जलीय कृषि में ड्रोन प्रौद्योगिकी पर कल पटना स्थित ज्ञान भवन में कार्यशाला आयोजित होगी

October 18, 2024
केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आईटीयू-डब्ल्यूटीएसए 2024 में हथकरघा क्षेत्र  में, विशेष रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) द्वारा हासिल तकनीकी प्रगति की झलक दिखाने वाले सांस्कृतिक गलियारे का दौरा किया

केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आईटीयू-डब्ल्यूटीएसए 2024 में हथकरघा क्षेत्र में, विशेष रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) द्वारा हासिल तकनीकी प्रगति की झलक दिखाने वाले सांस्कृतिक गलियारे का दौरा किया

October 18, 2024
ट्राई ने ‘ग्राउंड-बेस्ड ब्रॉडकास्टर्स के लिए नियामक संरचना’ पर परामर्श पत्र जारी किया

ट्राई ने ‘ग्राउंड-बेस्ड ब्रॉडकास्टर्स के लिए नियामक संरचना’ पर परामर्श पत्र जारी किया

October 18, 2024
ट्रुडो के बयान से भारत कनाडा तनाव चरम पर

ट्रुडो के बयान से भारत कनाडा तनाव चरम पर

October 15, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री से मुलाकात की

प्रधानमंत्री मोदी ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री से मुलाकात की

October 11, 2024

विजयदशमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

October 11, 2024
News Xprime

Copyright © 2024 News Prime

  • स्वास्थ्य
  • तस्वीरें
  • वीडियो
  • वायरल

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • भारत
  • दुनिया
  • राज्य
    • बिहार
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली
    • कर्नाटक
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • संपादक की विशेष रिपोर्ट
  • शिक्षा
  • जीवनशैली
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • यात्रा
  • व्यवसाय

Copyright © 2024 News Prime